रिक्तियों का विवरण (VACANCIES Details)
GPSC Recruitment 2025: गुजरात लोक सेवा आयोग (GPSC) ने एक्जीक्यूटिव इंजीनियर (सिविल), क्लास-1 और डिप्टी एक्जीक्यूटिव इंजीनियर (सिविल), क्लास-2 के कुल 07 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। चयनित उम्मीदवारों को ₹53,100 से ₹2,08,700 प्रति माह का आकर्षक वेतन मिलेगा।
पद का नाम | रिक्तियां | वेतनमान |
---|---|---|
एक्जीक्यूटिव इंजीनियर (सिविल), क्लास-1 | 2 | ₹67,700 – ₹2,08,700 (लेवल-11) |
डिप्टी एक्जीक्यूटिव इंजीनियर (सिविल), क्लास-2 | 5 | ₹53,100 – ₹1,67,800 (लेवल-09) |
कुल | 7 | – |
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवार के पास सिविल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री (B.E. / B.Tech) होनी चाहिए, साथ ही गुजराती या हिंदी भाषा का पर्याप्त ज्ञान आवश्यक है।
कैसे करें आवेदन (How to Apply)
GPSC भर्ती 2025 के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन पत्र भरना होगा। आवेदन प्रक्रिया 01 फरवरी 2025 (दोपहर 1 बजे से) शुरू हो चुकी है, और आवेदन की अंतिम तिथि 17 फरवरी 2025 (रात 11:59 बजे तक) है।
👉 ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 01 फरवरी 2025
👉 आवेदन की अंतिम तिथि: 17 फरवरी 2025
चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों का मूल्यांकन साक्षात्कार (Interview) के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना पढ़नी चाहिए और सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर आवेदन पूरा करना चाहिए।
GPSC Recruitment 2025 Official Notification PDF
Official Notification PDF | Click Here |
Apply Now | Click Here |